फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mussoorie express's engine fails, intercity affected

मसूरी एक्सप्रेस का इंजन फेल, इंटरसिटी प्रभावित

Sat, 19 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie express's engine fails, intercity affected
मसूरी एक्सप्रेस का इंजन फेल, इंटरसिटी प्रभावित
विज्ञापन

बिजनौर। देहरादून से दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन मंडी धनौरा पहुंचने पर फेल होने से रेल यातायात बाधित हो गया। सुबह करीब छह बजे बिजनौर से मालगाड़ी का इंजन भेजकर ट्रेन को मंडी धनौरा से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इससे लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और नजीबाबाद से गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बिजनौर स्टेशन पर शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंची।

अफसरों के अनुसार देहरादून से दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन मंडी धनौरा स्टेशन पर पहुंचने पर अचानक इंजन फेल हो गया। इससे रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजनौर से सुबह करीब छह बजे मालगाड़ी का मंडी धनौरा भेजा गया। इसके बाद मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। करीब चार घंटे तक मसूरी एक्सप्रेस मंडी धनौरा स्टेशन पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि नजीबाबाद से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे लेट रही, जबकि लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बिजनौर स्टेशन पर शाम करीब चार बजे पहुंची, जो प्रतिदिन बिजनौर स्टेशन पर सुबह करीब सवा नौ बजे पहुंचती है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed