फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mushtaq Khan had been kidnapped; Mushtaq Khan's business...

Bijnor News: बिजनौर के अपराधियों ने कर लिया था मुश्ताक़ खान का अपहरण

Fri, 25 Sep 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mushtaq Khan had been kidnapped; Mushtaq Khan's business...
मुस्ताक खान की मौत पर चाहने वालों में दौड़ी शोक की लहर
विज्ञापन


कोतवाली देहात/बिजनौर। फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ ही बिजनौर में भी उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। मुश्ताक खान ने वेलकम, गदर : एक प्रेम कथा, गदर-2, आशिकी, हम हैं राही प्यार के और मुझसे शादी करोगी समेत कई हिंदी फिल्मों में विभिन्न किरदार निभाए थे।
20 नवंबर 2024 को मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे मुश्ताक खान का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ता उन्हें बिजनौर के एक मकान में ले आए थे और वहां बंधक बनाकर रखा था। उनसे फिरौती की मांग की गई थी। आरोप है कि उनके खाते से भी कुछ रकम ट्रांसफर कराई गई थी। बाद में मुश्ताक खान अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलकर भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रकरण में लवी पाल और सार्थक को मुख्य आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई थी बिजनौर की कहानी

घटना के बाद मुश्ताक खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने अपहरण की पूरी कहानी बताई थी। उन्होंने बताया था कि अपहरणकर्ता उन्हें बिजनौर लेकर आए थे। बाद में जब अपहरणकर्ता नशे में थे, तब वह मौका पाकर वहां से निकल गए। इसके बाद वह एक मस्जिद तक पहुंचे। वहां एक व्यक्ति ने उन्हें पहचान लिया। वह व्यक्ति उन्हें अपने साथ ले गया और मुश्ताक खान कुछ समय तक बिजनौर में ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में उनके पीए ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच के दौरान मुश्ताक खान बयान दर्ज कराने के लिए 15 दिसम्बर 2024 को बिजनौर भी आए थे। उन्होंने पुलिस को घटना से जुड़ी जानकारी और अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया था।


वेलकम के किरदार ने दिलाई घर-घर पहचान

मुश्ताक खान ने अपने फिल्मी कॅरिअर में कई तरह के किरदार निभाए। फिल्म वेलकम में उनके मैं हॉकी का खिलाड़ी था, मेरी एक टांग नकली है वाले संवाद ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। बिजनौर में उनके अपहरण की घटना के कारण यहां के लोगों के बीच भी उनकी कहानी काफी चर्चित रही थी। उनके निधन की खबर से जिले में उनके प्रशंसकों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed