{"_id":"653d4bfa49572fa98a096ef2","slug":"murder-of-a-quack-selling-medicines-in-a-tent-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-13397-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तंबू लगाकर दवाई बेचने वाले झोलाछाप की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तंबू लगाकर दवाई बेचने वाले झोलाछाप की हत्या
विज्ञापन
- सिर में ईंट से वार कर की गई हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सड़क के किनारे तंबू लगाकर देशी दवाई बेचने वाले एक झोलाछाप की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव तंबू में ही पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शनिवार की शाम बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर आदमपुर के निकट लगे एक तंबू में करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक के सीने पर देवानंद नाम गुदा हुआ है। इसके अलावा उसके पास से कोई ऐसा कागज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक के सिर में गहरा घाव बना हुआ था और पास में ही एक ईंट पड़ी मिली। इससे अनुमान लगाया गया कि ईद से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है।
तंबू के बाहर लगे पोस्टर पर अनीता आयुर्वेदिक दवाखाना लिखा हुआ है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि जिस युवक का शव बरामद हुआ है, वह तंबू लगाकर दवाई बेचने का काम करता है। सीओ सिटी अनिल कुमार और शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने मौका मुआयना किया। इनके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर मौके पर सबूत जुटाएं। एसओजी की टीम भी मौका ए वारदात पर मौजूद रही।
विज्ञापन
शहर कोतवाल राजीव चौधरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की जांच की जा रही है।