Murder in Bijnor: सिर में ईंट मारकर की हत्या, खून से सने हाथों को लेकर पुलिस चौकी पहुंचा आरोपी, मचा हड़कंप
Murder in Bijnor : युवक ने एक व्यक्ति के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सने हाथों को लेकर पुलिस चौकी पहुंचा और हत्या करने की जानकारी दी। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरबाद स्थित देवस्थान पर युवक ने एक व्यक्ति की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी युवक नशेड़ी बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद में गांव के बाहर देवस्थान स्थित है। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे एक युवक खून से सने हुए हाथों के साथ अकबराबाद स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचा और उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने ईंट मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
वहीं, आनन-फानन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि वहां एक युवक खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस कर्मी युवक को उठाकर चिकित्सक के पास ले गए लेकिन, चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी फरमान पुत्र शफीक निवासी ग्राम अकबराबाद नशेड़ी बताया जाता है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। दोनों व्यक्ति सिगरेट पी रहे थे, सिगरेट को लेकर ही दोनों में विवाद हुआ। हत्यारोपी युवक फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड