फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Munidev Sharma was very close to Chaudhary Ajit Singh

चौधरी अजित सिंह के बेहद करीब थे मुनिदेव शर्मा

Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Munidev Sharma was very close to Chaudhary Ajit Singh
चौधरी अजित सिंह के बेहद करीब थे मुनिदेव शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से पार्टी के प्रदेश महासचिव मुनिदेव शर्मा का नजदीकी रिश्ता रहा है। मुनिदेव शर्मा की राय के बिना चौधरी अजित सिंह जिले के बारे में कोई फैसला नहीं लेते थे। एक माह पहले भी दोनों के बीच जिले की राजनीति को लेकर एक घंटे तक चर्चा हुई थी।
मुनिदेव शर्मा 15 साल तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। साल 2003 में चौधरी अजित सिंह के नहटौर आगमन पर चौधरी अजित सिंह मुनिदेव शर्मा को अपने साथ हेलिकॉप्टर में बैठाकर ले गए थे और इसके बाद पार्टी के कई अहम पदों की मुनिदेव शर्मा को जिम्मेदारी दी। फिर वह चाहे 2004 व 2009 का लोकसभा चुनाव हो या किसी को एमएलसी या जिलाध्यक्ष बनाना हो। हर अहम फैसले में चौधरी अजित सिंह मुनिदेव शर्मा की राय लेते थे। उन्होंने मुनिदेव शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्री बनाया। मुनिदेव शर्मा इस समय प्रदेश महासचिव हैं।
विज्ञापन

उनके मुताबिक पिछले महीने उनकी चौधरी अजित सिंह से दिल्ली में एक घंटे तक मुलाकात हुई थी। तब चौधरी साहब ने उनसे प्रदेश व जिले की राजनीति पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि जिले का कोई भी फैसला चौधरी अजित सिंह उनसे बात किए बिना नहीं लेते थे। वे चौधरी साहब के बेहद करीब थे। चौधरी अजित सिंह के जाने से वेस्ट यूपी में किसानों की लड़ाई लड़ने वाला नेता खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed