फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipality tax on 37 things in Nahtaur.

वार्षिक बजट में 37 चीजों पर कर लगाने के लिए नियमावली बनाने का प्रस्ताव पास

Thu, 25 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Municipality tax on 37 things in Nahtaur.
नहटौर। नहटौर नगर पालिका में आयोजित बोर्ड की बैठक में 16 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपये आय का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। वार्षिक बजट में मुख्य रूप से 37 चीजों पर कर लगाने के लिए नियमावली का प्रस्ताव पास किया गया। पालिका अध्यक्षा फिरोजा खातून की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में वार्षिक बजट पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार के मुताबिक वार्षिक बजट में कुल व्यय 16 करोड़ 38 लाख 84 हजार रखा गया हैं। बजट का शुद्ध लाभ 22 लाख 91 हजार है। वेतन पर 4 करोड़ 62 लाख 34 हजार, पेंशन पर 2 करोड़, विद्युत व्यवस्था पर 40 लाख 50 हजार, पेयजल पर एक करोड़ 25 लाख, सफाई व्यवस्था पर एक करोड़ 70 लाख, बिल्डिंग पर 20 लाख, सड़कों पर दो करोड़ 60 लाख, जल निकासी व नालों पर एक करोड़ 10 लाख, तालाबों के सौंदर्यकरण एक करोड़ व अन्य मलिन बस्ती सुधार पर एक करोड़ 51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में सभासदों की मांग पर एक अंतिम यात्रा वाहन का प्रस्ताव पास किया गया हैं।
विज्ञापन

इन चीजों पर लगाया जाएगा कर
मुख्य रूप से एक नियमावली बनाने का प्रस्ताव पास किया गया हैं। इसमें नक्शे, शराब की दुकानें, क्लीनिक, लाईसेंस शुल्क व होर्डिंग आदि 37 चीजों पर कर लगाया जाएगा। बैठक में सभासद विशाल हाशमी, सुभाष कुमार, जोनी जोशी, सिद्धांत जैन, शमीम अहमद, नबील अहमद, निसार अहमद, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed