फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipality meeting held amid uproar, only a few proposals passed

Bijnor News: हंगामे के बीच हुई पालिका की बैठक, कुछ प्रस्ताव ही पास

Fri, 23 Jun 2023 09:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Municipality meeting held amid uproar, only a few proposals passed
- बैठक में 24 ही सभासद शामिल हुए, अगली बैठक में होंगे प्रस्ताव पास
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक बहिष्कार के बाद दूसरी बार आयोजित की गई। जिसमें नगर के विकास के लिए बोर्ड के सामने कई प्रस्ताव रखे गए। बैठक में 24 वार्ड के सभासद उपस्थित हुए। हंगामे के बीच कुछ ही प्रस्ताव पास हुए।

पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी व ईओ एपी पांडेय की अध्यक्षता व प्रधान लिपिक देवेन्द्र सिंह के संचालन में हुई बोर्ड की बैठक में पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी ने बोर्ड के सभासदों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सभी सभासदों से साथ मिलकर चलते हुए नए स्योहारा का निर्माण कराने में सहयोग की अपील की। पालिकाध्यक्ष को वित्तीय अधिकार देने पर विचार के लिए जैसे ही बोर्ड के सामने प्रस्ताव रखा गया तो बैठक में हंगामा शुरु हो गया। बोर्ड ने वित्तीय शक्ति को बोर्ड के पास रखने के लिए कहा। आठ सभासदों ने वित्तीय अधिकार के लिए चेयरमैन का समर्थन किया जबकि 16 सदस्यों ने विरोध किया जिसके बाद मामला विचाराधीन रह गया।
विज्ञापन


वर्ष 2023-24 के लिए बजट का प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखा गया तो सदन में फिर हंगामा हो गया। जिसमें बजट पास करने के पक्ष में 10 सदस्यों ने अपनी सहमति जताई और अन्य सदस्यों ने बजट को त्रुटि पूर्ण बताया और सही बजट वोर्ड के सामने रखने की बात कही। जिसके बाद बजट अगली बैठक में रखने की बात पर सहमति हुई। बैठक में नादरा कमर, खुर्शीद अहमद, विनोद तोमर, श्वेत रस्तोगी, युसूफ अहमद, हाजी कदीर मंसूरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed