फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipal tube well operator murdered

Bijnor News: नगर पालिका के नलकूप ऑपरेटर की हत्या

Wed, 21 Jun 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 21 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal tube well operator murdered
बिजनौर- किरतपुर मार्ग पर पालिका के नलकूप ऑपरेटर का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
- मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे किनारे स्वाहेड़ी गांव के नजदीक मिला ऑपरेटर का शव
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/गजरौला शिव। बिजनौर नगर पालिका के नलकूप ऑपरेटर की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह शव पड़ा मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मंगलवार की सुबह मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर-किरतपुर के बीच स्थित परम पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर शहर कोतवाल जीत सिंह मय फोर्स के पहुंचे। शव की शनाख्त बिजनौर के मोहल्ला रविदास नगर लेखराज सिंह 55 वर्ष के रूप में हुई। लेखराज सिंह बिजनौर नगर पालिका में नलकूप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, जिनकी तैनाती प्रदर्शनी मैदान के नलकूप पर चल रही थी।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना था कि सोमवार की दोपहर लेखराज सिंह नलकूप पर ड्यूटी करने आए। शाम को करीब पांच बजे उनका बेटा खाना देने के लिए नलकूप पर पहुंचा तो वे वहीं मौजूद थे। देर शाम नलकूप से गायब हो गए, आखिरकार मंगलवार की सुबह उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। लेखराज सिंह के शरीर व हाथ पर धारदार हथियार व चोट के निशान मिले हैं। आशंका जाहिर की गई कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शव मिलने की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के बेटे अमित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को सड़क किनारे डाल जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है, जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
पेट में आंतरिक चोट की वजह से हुई मौत
सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम में नलकूप ऑपरेटर की मौत पेट में आंतरिक चोट लगने की वजह से हुई है। हालांकि धारदार हथियारों के भी निशान बने हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपियों ने पेट में किसी डंडे आदि से भी वार किए होंगे।


रात में नौ बजे तोड़ा गया था नलकूप का ताला
सोमवार की शाम शहर के कई मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति बंद होने पर लोगों ने नगर पालिका में फोन किए। इसके बाद पालिका कर्मियों ने नलकूप पर जाकर देखा तो ऑपरेटर लेखराज वहां मौजूद नहीं था और ताला लगा हुआ था। उधर संपर्क भी नहीं हो पाया। ऐसे में रात नौ बजे पालिका कर्मियों ने नलकूप का ताला तोड़कर पेयजल आपूर्ति को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed