फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mud spread on the highway as soon as the water of Ban river recedes

Bijnor News: बान नदी का पानी कम होते ही हाईवे पर फैला कीचड़

Thu, 21 Sep 2023 09:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Mud spread on the highway as soon as the water of Ban river recedes
बिजनौर में निर्माणाधीन पानीपत खटीमा हाईवे पर विनायक कॉलेज के पास बान नदी का पानी कम होने के बाद
- कीचड़ में फिसलकर गिरते रहे बाइक सवार, लोग परेशान
विज्ञापन

- हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम ने किया दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर बिजनौर कोतवाली देहात के बीच सड़क पर बह रहा बान नदी का पानी तो कम हुआ लेकिन अब कीचड़ फैल गया है। निर्माणाधीन सड़क पर फैले कीचड़ में बाइक सवार फिसलते रहे। हाईवे प्राधिकरण के अफसरों ने मौका मुआयना किया और निर्माण कर रही कंपनी को पुलों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बुधवार को बिजनौर कोतवाली मार्ग में विनायक कॉलेज के पास बान नदी का पानी कम हो गया। पानी कम होते ही सड़क पर काफी दूर तक फैली कीचड़ में वाहन फंसते रहे। बता दें कि पिछले पांच दिन से बान नदी में आए पानी ने वाहन चालकों को जमकर परेशान किया। उधर, नेशनल हाईवे के अधिकारियों की टीम बुधवार को बान नदी के पुल पर पहुंची तथा उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अति शीघ्र पुलों का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में देरी होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सड़कों के गड्ढे भरने के भी निर्देश दिए। बुधवार को बान नदी का पानी कम हुआ। इस दौरान विनायक कॉलेज के आसपास भारी कीचड़ फैल गया। कीचड़ में पूरा दिन वाहन फंसते रहे जिन्हें ट्रैक्टर से खिंचवाना पड़ रहा है। कीचड़ और गड्ढों में बुधवार को एक ई-रिक्शा पलट गई। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश देने के बाद विनायक कॉलेज पर सड़क बनाने के लिए निर्माण सामग्री पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed