फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP Chandrashekhar said in the Bankhala case, no one will be treated unfairly.

Bijnor News: बनखला मामले में बोले सांसद चंद्रशेखर, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

Thu, 24 Sep 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
MP Chandrashekhar said in the Bankhala case, no one will be treated unfairly.
कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम बनखला में चल रहे मस्जिद प्रकरण को लेकर नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली में कहा कि इस मामले में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव पहुंचने के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता गांव पहुंच चुके हैं। यदि मौके पर लाखों लोगों की भीड़ पहुंचती है तो वह स्वयं भी वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजनौर जिले में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का संगठन मजबूत है। उन्होंने प्रशासन से कहा कि यदि किसी के साथ ज्यादती होती है तो इसकी जवाबदेही पुलिस-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई असामाजिक गतिविधि करता है या देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास करता है तो ऐसे लोगों को प्रशासन को चिह्नित करना चाहिए। सांसद ने कहा कि यदि किसी के साथ अन्यायपूर्ण कार्रवाई होती है तो सरकार और प्रशासन की शाख पर बात आती है। सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन

बिजनौर तक नहीं पहुंची तहसील से जांच
बनखला में मस्जिद पर चल रहे विवाद में नगीना तहसील की ओर से जांच की जा रही है। तीन दिन पहले तहसील अधिकारियों, कानूनगो और लेखपाल ने यहां निरीक्षण भी किया था। बुधवार की शाम तक नगीना से बिजनौर जिला प्रशासन के पास इस मामले की जांच रिपोर्ट नहीं पहुंची थी। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने बताया कि जांच रिपोर्ट के संबंध में बात हुई है। अभी तक उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed