फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Movement started when the kidnapped girl is not recovered soon

अपहृत युवती को जल्द बरामद न होने पर आंदोलन शुरू

Thu, 13 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Movement started when the kidnapped girl is not recovered soon
अपहृत युवती को जल्द बरामद न होने पर आंदोलन शुरू
विज्ञापन

धामपुर। सात दिन पहले दूसरे वर्ग के युवक द्वारा अपहृत की गई युवती को बरामद न करने पर बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वैस के नेेतृत्व में कार्यकर्ताओं की पंचायत हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर युवती को बरामद करने में रूचि न लेने का आरोप लगाया। युवती को जल्द बरामद करने को सर्वसम्मति से बेटी बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन का एलान कर दिया। चेताया कि पुलिस ने जल्द बरामद नहीं किया तो 14 अगस्त को नगर का मुख्य बाजार को बंद करा धरना प्रदर्शन होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकाल कर व्यापारियों को सजग भी कर दिया है।
एक कालेज में पढ़ने वाली छात्रा को पक्का बाग निवासी दूसरे वर्ग का युवक प्रेमजाल में फंसा कर सात अगस्त को अपहृत कर ले गया। आठ अगस्त को परिजनों ने घटना की पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई। आरोप है कि पुलिस युवती को बरामद करने में रूचि नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वैस के नेतृत्व में हिंदू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की जैन मंदिर के हाल में सभा हुई। बैठक में बेटी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। प्रभात कुमार गुप्ता को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। करीब 150 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है। निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार को नगर का मुख्य बाजार बंद कराएंगे। सोमवार को भी बाजार बंद रखा जाएगा। पुलिस ने युवती को फिर भी बरामद नहीं किया। तो महापंचायत कर उग्र आंदोलन होगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर में जागरूकता रैली निकाली और शुक्रवार को बाजार को बंद रखने का ऐलान किया गया है। सभा में विहिप के जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, शिवसेना के प्रदेश संयुक्त सचिव विजय जैन , मोहित रस्तौगी, महेश विश्नोई, संयम जैन रहे।
विज्ञापन

युवती को बरामद करना प्राथमिकता: सीओ
पदाधिकारियों ने सीओ को सभा में बुलाकर युवती की बरामदगी के लिए हुए प्रयास की प्रगति की जानकारी ली। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि युवती को बरामद करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस स्तर से लापरवाही नहीं हो रही है। सीओ ने भरोसा दिया कि युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed