फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Movement of farmers at Kotwali village police station on 11th

11 को कोतवालीदेहात थाने में किसानों का आंदोलन

Sun, 09 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Movement of farmers at Kotwali village police station on 11th
11 को कोतवाली देहात थाने में किसानों का आंदोलन
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस द्वारा कोतवाली देहात के विद्युत उपकेंद्र अकबराबाद के जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने 11 फरवरी को कोतवाली देहात थाने में आंदोलन की चेतावनी दी है।

किसानों ने रविवार को नांगलसोती क्षेत्र के कई गांवों में किसानों के साथ बैठक की। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने बताया कि 28 जनवरी की रात जेई देवेंद्र कुमार ने कई किसानों के नाम झूठी बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किसानों ने इसकी शिकायत जेई से की तो जेई व लाइनमैन ने किसानों से अभद्रता व हाथापाई की थी। किसानों ने आंदोलन किया तो प्रशासनिक अफसरों जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे खारिज करने में कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि अफसर भी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि 11 फरवरी को कोतवालीदेहात में फिर से आंदोलन किया जाएगा। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में थाने पहुंचने का आह्वान किया गया। राजपाल भगत, अचल शर्मा, महीपाल तोमर, विवेक चौहान, जागेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed