फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Motor bike rider dies in accident in bijnor

हादसे में बाइक सवार की मौत

Tue, 07 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर धामपुर के गांव जहांगीराबाद मिलक का अफसर (27), अपने चाचा वाजिद के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मंडावर बाइक से जा रहे थे। किरतपुर के गांव आलोपुर की नहर के पास उनकी बाइक गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। इससे अफसर के सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने वाजिद को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
उधर, कोतवाली देहात में ग्राम अलीपुर मान उर्फ खेड़ा के पास नहर की पटरी पर दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। घायलों में चारों की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गाव अलीपुरमान उर्फ खेड़ा निवासी आकाश कुमार (23) बाइक से गांव से नहर की पटरी होते हुए कोतवाली आ रहा था। इधर से दूसरी बाइक से उसी गाव के सरफराज (26), अभिषेक (17) तथा ग्राम मुस्सेपुर निवासी तरुण (14) जा रहे थे। गांव अलीपुर मान के पास पहुंचे तो दोनों बाइकों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक घायल हो गए।


घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा
कोतवाली देहात में कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर पांच दिन पूर्व रोडबेज बस और बाइक की टक्कर में घायल हुए दंपति में महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गाव करौंदा पच्दू निवासी फईम अपनी पत्नी नईमा व दो साल के बच्चे के साथ बाइक से दो मार्च की शाम अपनी रिश्तेदारी गांव काजीबाला से गांव आ रहे थे। उनकी बाइक कोतवाली बिजनौर मार्ग पर ग्राम महेश्वरीजट के पास पहुंची, तो आरोप है के रोडवेज बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दंपति घायल हो गए।  घायलों मे नईमा की हालत चिंताजनक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान नईमा की मौत हो गई। घटना के बाद से रोडबेज बस पुलिस के कब्जे मे हैं, जबकि चालक फरार है। पुलिस ने मृतका की और से तसलीम अहमद पुत्र मो फारूक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed