फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother's support left, but Manisha's courage was not broken

मां का साथ छूटा पर मनीषा का हौंसला नहीं टूटा

Sat, 16 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mother's support left, but Manisha's courage was not broken
पटियाला से पैदल चलकर बहराइज जा रही ये छोटी सी बच्ची को बिजनौर पहुंचने पर जब इस बच्ची को खाना मिला त - फोटो : BIJNOR
मां का साथ छूटा पर मनीषा का हौंसला नहीं टूटा
विज्ञापन

बिजनौर। पंजाब के पटियाला से पैदल अपनी मां के साथ निकली छह साल की मासूम मनीषा की मां बीमार हो गई। उसे ई-रिक्शा से उपचार के लिए मुरादाबाद पहुंचाया गया। इसके बाद भी मनीषा ने हिम्मत नहीं हारी और अन्य मजदूरों के साथ पैदल ही बहराइच के लिए रवाना हो गई।

बहराइच जिले के तमाम मजदूर पंजाब के पटियाला शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन लगने पर तमाम मजदूरों को फैक्ट्रियों से निकाल दिया गया है। अपने घर जाने की चाहत में ये सभी मजदूर कई दिन पहले पैदल ही पंजाब से बहराइच जाने के लिए निकल गए। इन मजदूरों में छह साल की मनीषा भी अपनी मां के साथ पैदल चली थी। शनिवार को ये मजदूर पैदल बिजनौर में चक्कर रोड पर पहुंचे। वहां रेलवे क्रॉसिंग के पास एक खेत में समाजसेवी विकास सेतिया ने इन्हें भोजन कराया। मनीषा की मां बहराइच में एक फैक्टरी में मजदूरी करती है। फैक्टरी बंद होने पर वे सब लोग अपने घरों के लिए रवाना हुए हैं। मजदूूरों के मुताबिक वह मनीषा को अपने साथ ही रखेंगे और उसे अपने से एक पल के लिए भी अलग नहीं होने देंगे। उसकी हर संभव मदद कर रहे हैं।

पटियाला से पैदल चलकर बहराइज जा रहे इन मजदूरों को बिजनौर पहुंचने पर खाना मिला तो मजदूरों की आंखों ?

पटियाला से पैदल चलकर बहराइज जा रहे इन मजदूरों को बिजनौर पहुंचने पर खाना मिला तो मजदूरों की आंखों ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed