फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother left three children at the station and went with her lover

तीन बेटों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला

Wed, 14 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother left three children at the station and went with her lover
तीन बच्चों को स्टेशन पर छोड़ मां प्रेमी संग गई
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर रेलवे स्टेशन पर नेपाल की एक महिला अपने तीन पुत्रों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। यह महिला शेरकोट में पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर नौकरी करती थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को उनकी दादी के पास पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी के फार्म हाउस पर पहुंचाया।
नेपाल के कटियार निवासी 12 वर्षीय देवराज ने बताया गया कि उसकी मां किरन की शादी उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सूरज के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी मां और पिता में झगड़ा होने लगा। जिसके बाद उसकी मां छह महीने पहले पिता को छोड़कर उन्हें अपने साथ शेरकोट ले आई। यहां पर उसकी दादी गंगादेवी भी नौकरी करती है। यहां आने के बाद किरन को शराब पीने का शोक लग गया। इसी बीच किरन सोमवार शाम देवराज, करन और छोटे बेटे को लेकर धामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक किरन ने पहले तीनों बच्चों को होटल में खाना खिलाया और बाद में 200 रुपये दिए। इसके कुछ देर बाद महिला शोच करने का बहाना लेकर होटल में काम करने वाले नेपाल के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। इसके बाद देर रात रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घटना के बारे में जानकारी प्राप्त मंगलवार को उनकी दादी के पास पहुंचाया।
विज्ञापन

बच्चों को कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: मोहम्मद गाजी
पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत जीआरपी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह ने बात की। जिसके बाद तीनों बच्चों को अपने यहां बुलवाया। पूर्व विधायक ने कहा कि बच्चों को पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed