{"_id":"63ffa24dc2e18517e50736c4","slug":"mother-in-law-died-after-falling-from-the-roof-while-trying-to-save-daughter-in-law-in-seohara-bijnor-news-c-14-1-138268-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्योहारा - बहू को बचाने के प्रयास में छत से गिरकर सास की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्योहारा - बहू को बचाने के प्रयास में छत से गिरकर सास की मौत
Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
- गांव चकमहदूद सानी में लिंटर में लगे लोहे के जाल को साफ कर रही महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। थाना क्षेत्र के गांव चकमहदूद सानी में लिंटर में लगे लोहे के जाल को साफ कर रही बहू का पैर फिसल गया। बहू को बचाने आई सास लोहे के जाल से नीचे गिर गई। उपचार के दौरान देर रात्रि सास की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव चकमहदूद सानी निवासी कमर आलम उर्फ़ गामा की 23 वर्षीय पत्नी सलमा मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर के लिंटर में लगे लोहे के जाल की सफाई कर रही थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जाल में जा लटकी। शोर मचाने पर उसकी 56 वर्षीय सास हुसन जहां सलमा को बचाने पहुंचीं तो वह भी जाल से सिर के बल नीचे गिर गईं। सलमा के शोर मचाने पर उसका पति कमर व ननद मौके पर पहुंचे।
परिजन सलमा और हुसन जहां को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सलमा के पैर में हड्डी टूटना बताया गया और हुसन जहां को दवाई दे कर घर भेज दिया गया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब हो गई, परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हुसन जहां को मृत घोषित कर दिया गया।