फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother-in-law and son-in-law died in road accident

सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत

Sun, 06 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and son-in-law died in road accident
मंडावर में सड़क दुर्घटना में सास और दामाद की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। डीसीएम व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में सास व दामाद की मौत हो गई। सास को उनका दामाद रिश्तेदारी में छोड़ने जा रहा था। दो मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

थाना मंडावर के गांव हुसैनपुर निवासी 30 वर्षीय पवन की शादी थाना बढ़ापुर के गांव बेनीपुुर कोप्पा में हुई थी। चार दिन पहले पवन की सास 50 वर्षीय समला देवी उसके घर आई थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे पवन कुमार अपनी सास को उत्तराखंड के गांव भोगपुर में किसी रिश्तेदारी में छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक से जा रहे थे। रास्ते में गांव मिर्जापुर के सामने पवन की बाइक सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गई। समला देवी और पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। समला देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस व पवन के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पवन को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया और समला देवी के शव का पंचनामा भरा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पवन ने भी दम तोड़ दिया। सास और दामाद की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। गांव वाले अस्पताल में परिजनों को दिलासा देने के लिए आ गए। दरोगा वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजन की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed