{"_id":"5dc5a6f08ebc3e5b592d1308","slug":"mother-ganga-is-the-identity-of-the-country-s-culture-bijnor-news-mrt4526237135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा तट पर लगे मेले का किया गया उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा तट पर लगे मेले का किया गया उदघाटन
विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र ?
- फोटो : BIJNOR
‘देश की संस्कृति की पहचान है मां गंगा’
विदुरकुटी(बिजनौर)। भागीरथी के तट पर लग रहे गंगा मेले का शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी गंगा के तट पर सभी को अपनी आस्था प्रकट करनी चाहिए। गंगा देश की संस्कृति की पहचान है।
गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, विधायक ओम कुमार, सुचि मौसम चौधरी, विधायक कमलेश सैनी ने संयुक्त रूप से मेले के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया। पंडित शिवकुमार शास्त्री द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच दुग्ध अभिषेक व पूजा-अर्चना के साथ गंगा मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि गंगा देश की संस्कृति का प्रतीक है। इसे स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है। यह जिलेवासियों का सौभाग्य है कि मां गंगा की धारा यहां से होकर जाती है और यहां पर महात्मा विदुर ने भी अपनी कुटिया बनाई। सीडीओ कामता प्रसाद सिंह ने कहा कि मेले के आयोजन से आपसी भाईचारा व सद्भाव बना रहता है। एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि मेले में नई योजनाओं के साथ कार्य किया जाएगा तथा गश्त की जाएगी। श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एमएलसी जयपाल सिंह ने कहा कि मां गंगा में पत्थर भी रेत बन जाते हैं। उसी प्रकार गंगा का जल हमारे लिए अमृत है, सारी औषधियों से ऊपर गंगाजल है जो कि पूजनीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने श्रद्धालुओं से गंगा की स्वच्छता व पवित्रता को बनाए रखने की अपील की । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, नेशनल कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी, भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा, एएमए श्याम बहादुर शर्मा, अभियंता कपिल देव, जितेंद्र कुमार, शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा, मेला इंचार्ज सतेंद्र उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।
राज्य मेला घोषित कराया जाएगा गंगा मेला
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का विधायक सुचि मौसम चौधरी के आवास पर स्वागत किया गया। विधायक सुचि व उनके पति मौसम ने उन्हें राम दरबार व शॉल भेंट किया। मंत्री ने कहा कि अयोध्या पर फैसले के बाद सभी शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विधायक ने विदुर कुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का जो प्रस्ताव भेजा है उसे मंजूरी दिलाई जाएगी। विदुर कुटी में लगने वाले मेले को राज्य मेला घोषित कराया जाएगा।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
मेले में सुरक्षा के मद्देनजर चार अलग से वॉच टावर बनवाए गए हैं। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा ने मेले में निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले में चार अलग से टावर बनवाए। इन पर दो दो पुलिस तैनात रहेंगे। इन टावरों से पूरा मेला कवर किया जा सके। ये टावर घाट से लेकर मेले के अंदर तक बनवाए गए हैं। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरा भी उड़ाया गया है। इसका मेेले में रिहर्सल किया गया। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
धारा की बीच में बनाया मंच
पहले गंगा मेले में दूध प्रवाहित करने के लिए तट के किनारे ही मंच बनाया जाता था, लेकिन इस बार गढ़ मेले की तर्ज पर गंगा की धारा के बीच में रेत का टापू बनाकर उस पर मंच बनाया गया था। वहां से गंगा में दूध प्रवाहित किया गया।
मेले में पहले से ज्यादा भीड़ आने की संभावना
जलीलपुर। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के निकट प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता है। मेले की सारी व्यवस्था निकटवर्ती गांवों के लोगों के हाथों में होती है। प्रशासनिक स्तर से केवल पुलिस की व्यवस्था रहती। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले से हजारों श्रद्धालु गंगा किनारे पहुंचकर अपना डेरा, तंबु लगाकर रात में वहीं रुकते हैं। समय से गंगा स्नान कर खिचड़ी खाकर वापसी करनी शुरू करते हैं। रात्री में जागरण, कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम चलते रहते हैं। गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल की अप्रोच रोड का कार्य चल रहा है। रास्ते में पड़ने वाली छोईया नदी पर पुल बनकर आवागमन शुरू हो गया है। रास्ता सुगम हो गया है। आसानी से छोटे बड़े वाहन गंगा किनारे पहुंचेंगे। रास्ता सुगम होने से श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है।

बिजनौर में विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले में गंगा में लगाया गहरे जल का बोर्ड।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाता कर्मचारी।- फोटो : BIJNOR

विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले सुरक्षा के लिए उड़ता ड्रोन। - फोटो : BIJNOR