{"_id":"65c6924fb7facf35540fa3a7","slug":"mother-and-daughter-died-in-tractor-trolley-collision-bijnor-news-c-27-1-bij1002-118915-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
चांदपुर-धनौरा मार्ग पर हुआ हादसा, परिवार में कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर(बिजनौर)। चांदपुर-धनौरा मार्ग पर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मोहल्ला सराय रफी अहमदनगर निवासी मां-बेटी की मौत हो गई। मौत से परिजनों ने कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मोहल्ला सरायरफी अहमदनगर निवासी शाइस्ता (35) पत्नी गुलजार शुक्रवार को अपने दो बच्चों के साथ चांदपुर धनौरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी थी। चांदपुर से धनौरा रोड की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में टक्कर से शाइस्ता और उसकी बेटी माहिरा (7) गम्भीर रूप से घायल हो गई। दूसरा बच्चा सुरक्षित है। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली कब्जे में ले ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।