फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother and children were converted by showing sympathy

Bijnor News: हमदर्दी दिखाकर मां-बच्चों का कराया धर्मांतरण

Sun, 27 Jul 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mother and children were converted by showing sympathy
बिजनौर में महिला का धर्म परिवर्तन कराने वाले पकड़ा आरोपी। स्रोत पुलिस
बिजनौर। पति की मौत के बाद राधा को नसीमुद्दीन ने हमदर्दी दिखाकर अपने घर में रख लिया। धर्मांतरण कराकर राधा का नाम जीनत, बेटी शिवानी बनी सानिया, हिमानी बनी सादमानी, करन बना फैजान, अर्जुन बना अरमान और बॉबी का नाम बॉबी ही रखा गया। एक बेटे की शादी भी मुस्लिम परिवार में करा दी गई। अब राधा ने खुद और उसके परिवार को नजरबंद करके रखने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी नसीमुद्दीन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में राधा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसके पति बैराज रोड पर होटल चलाते थे। वह भी सहयोग के लिए होटल पर चली जाती थी। होटल पर भरानीद्दीनपुर गांव निवासी स्वयं को जाट और नाम रवि बताने वाले का आना-जाना था। दस साल पहले उसके पति की मौत हो गई। इसपर हमदर्दी जताकर उसे और उसके पांच बच्चों को अपने आरोपी घर ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि घर जाने पर पता चला रवि नहीं उसका नाम नसीमुद्दीन है। आरोपी ने जबरन उसका और बच्चों का धर्म बदलवा दिया। असलियत खुलने पर उनके घर से बाहर निकलने पर रोक लगाकर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसके और बच्चों के आधार कार्ड भी मुस्लिम नाम से बनवा दिए। इतना ही नहीं उसको मकान बनवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये के आभूषण भी हड़प लिए। 17 जुलाई को आरोपी नसीमुद्दीन किसी शादी में गया तो घर के बाहर ताला लगाना भूल गया। जिस पर मौका पाकर राधा घर से निकल आई और 26 जुलाई को शहर कोतवाली पहुंची। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed