फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Most of the cattle in Kanha Gaushala are weak

कान्हा गोशाला में अधिकांश गोवंशीय पशु कमजोर

Fri, 24 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Most of the cattle in Kanha Gaushala are weak
कान्हा गोशाला में अधिकांश गोवंशीय पशु कमजोर
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट में स्थित कान्हा गोशाला में गोवंशीय पशुओं की उचित देखभाल नहीं हो रही है। भरपेट चारा न मिलने के कारण अधिकांश पशु कमजोर हो गए हैं जबकि कई पशु बीमारी से ग्रसित हैं।
शेरकोट में सरकार के आदेश पर कान्हा गोशाला का निर्माण तीन साल पहले हुआ था। गोशाला में 150 पशुओं को मानक अनुरूप आश्रय देने का प्रावधान है। जबकि वर्तमान में सिर्फ 139 पशु ही यहां पर आश्रय लिए हुए हैं। पशुओं की देखभाल करने के लिए तीन लोगों की तैनाती है। जिनका पशुुपालन विभाग की ओर से परीक्षण कर उनका उपचार किया जा रहा है। लेकिन देखभाल के अभाव में गोवंश कमजोर और बीमार हो रहे हैं। वर्तमान में भी दो गायें बीमार हैं।
विज्ञापन

गोशाला देखभाल में लगे पालिका कर्मचारी पोखर सिंह, राम कुमार सिंह, नरेश कुमार ने बताया कि यहां पर काम करने वाले मजदूूरों का टोटा है। कम से कम सात मजदूर होने चाहिए। पर पालिका की ओर से काम केवल तीन कर्मियों से लिया जा रहा है। गोशाला की जिम्मेदारी पालिका के ईओ को सौंपी गई है। पालिका द्वारा ही पशुओं के चारे, पानी की व्यवस्था की जाती है। पर पालिका की ओर से जो चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। वह पशुओं के हिसाब से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित रूप से होती देखभाल: एके शर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, धामपुर
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया। वह नियमित रूप से पशुओं की देखभाल करने को जरूर जाते हैं। जहां कमी नजर आती है। उसे दूर कराने का प्रयास किया जाता है। पशुओं को नियमित रूप से गुड़ चोकर व संतुलित आहार के रूप में चारा मिलना चाहिए। उधर ईओ धर्मराज से प्रयास करने के बाद भी वार्ता नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed