{"_id":"6acf777e1069a832370f6733","slug":"bijnor-nine-year-old-student-on-his-way-to-school-crushed-to-death-by-collapsing-boundary-wall-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: घेर की दीवार गिरने से स्कूल जा रहे नौ साल के छात्र की दबकर मौत; कुछ ही देर में तोड़ने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: घेर की दीवार गिरने से स्कूल जा रहे नौ साल के छात्र की दबकर मौत; कुछ ही देर में तोड़ने की थी तैयारी
Wed, 14 Oct 2026 06:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:07 PM IST
सार
नगीना के गांव काजीवाला में ग्रामीण छोटे के घेर की दीवार तोड़ने के लिए मजदूर बुला लिए थे। मजदूर औजार लेने गए थे, तभी वहां से कुछ बच्चे गुजरे। मासूम ईशू दीवार के मलबे की चपेट में आ गया। उसका भाई और अन्य बच्चे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगीना स्थित गांव काजीवाला में घेर की दीवार गिरने से चपेट में आकर कक्षा तीन के गांव चमरावाला निवासी छात्र ईशु (9) की मौत हो गई। जर्जर चाहरदीवारी को सुरक्षित रूप से तोड़ने की तैयारी पहले से चल रही थी, लेकिन मजदूरों के औजार लेकर घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार सुबह गांव चमरावाला निवासी ईशु पुत्र गोपाल अपने छोटे भाई और तीन दोस्तों के साथ गांव काजीवाला स्थित निजी स्कूल में पढ़ने जा रहा था। रास्ते में ग्रामीण छोटे के घेर की दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में ईशु दब गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बच्चे को बाहर निकाला। चिकित्सक के पास पहुंचते ही बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सीओ नगीना राजेश कुमार सोलंकी बताया कि ग्रामीणों की ओर से इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
सीओ नगीना राजेश कुमार सोलंकी बताया कि ग्रामीणों की ओर से इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, छोटे सिंह के पुत्र चिंटू कुमार का कहना है कि मजदूरों और राजमिस्त्री को दीवार तोड़ने का काम सौंप दिया गया था। वे दीवार गिराने के लिए औजार लेने अपने घर गए हुए थे, इससे पहले ही हादसा हो गए। अगर बच्चे वहां से महज कुछ देर बाद निकलते तो शायद यह हादसा नहीं होता।
बाल-बाल बचे अन्य स्कूली बच्चे
गांव काजीवाला में दीवार ढहने से मृतक का भाई और उसके तीन साथी दोस्त बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के अनुसार, ईशु के ऊपर दीवार का कॉलम गिर गया था, जबकि अन्य साथी उससे कुछ ही फासले पर थे इसलिए वह हादसे में बच गए।
गांव काजीवाला में दीवार ढहने से मृतक का भाई और उसके तीन साथी दोस्त बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के अनुसार, ईशु के ऊपर दीवार का कॉलम गिर गया था, जबकि अन्य साथी उससे कुछ ही फासले पर थे इसलिए वह हादसे में बच गए।