फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Morning and evening cold increased diseases, increased number of patients in hospital

Bijnor News: सुबह-शाम की सर्दी से बढ़ीं बीमारियां, अस्पताल में बढ़े मरीज

Wed, 12 Nov 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Morning and evening cold increased diseases, increased number of patients in hospital
बिजनौर। जिले में बदलते मौसम का मिजाज लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। दिन में जहां तेज धूप के कारण गर्मी का है। वहीं, सुबह और शाम को अचानक बढ़ रही सर्दी लोगों को बीमार कर रही है। इस मौसमी बदलाव के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है, खासकर जुकाम और वायरल के मामले सबसे अधिक सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. हरिपाल ने बताया कि दिन और रात के तापमान में हो रहे बड़े अंतर के कारण शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है। वर्तमान में अस्पतालों में सबसे अधिक मामले जुकाम के आ रहे हैं। कई बार सामान्य जुकाम के बाद लोगों को तेज बुखार और शरीर दर्द जैसी समस्याएं भी हो रही हैं। जो, वायरल संक्रमण का संकेत हैं। बच्चों और बुजुर्गों में यह मौसमी बीमारियां अधिक देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


मौसम के उतार-चढ़ाव में रखें ध्यान : चिकित्सक
मेडिकल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. हरिपाल ने लोगों से मौसम के इस उतार-चढ़ाव को गंभीरता से लेने की अपील की। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। ताजे और गर्म भोजन का सेवन करें। पर्याप्त आराम करना भी इस मौसम में बहुत जरूरी है। यदि किसी को भी सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed