{"_id":"629a4cf47c6d0d451d4e1a53","slug":"more-than-65-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-district-bijnor-news-mrt5914160168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रोपित होंगे 65 लाख से ज्यादा पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रोपित होंगे 65 लाख से ज्यादा पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रोपित होंगे 65 लाख से ज्यादा पौधे
बिजनौर। जनपद में पौधरोपण अभियान के तहत 65 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद में नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में अमृत वन बनाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75-75 व प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायत में 750-750 पौधों का रोपण कराया जाएगा। तालाब के किनारे तथा गोशालाओं में भी पौधरोपण कराया जाएगा। पौधरोपण अभियान में स्कूल व कॉलेजों में अच्छा कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि वृक्ष धरती का गहना हैं तथा पर्यावरण संतुलन व संरक्षण में सहायक हैं। जनपद में 65,58,790 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसे शत प्रतिशत पूर्ण किया जाएगा। कहा कि सभी विभाग तीन दिनों में पौधरोपण के लिए स्थल का चयन कर लें तथा गड्ढा खोदाई व स्थल चयन का फोटो व वीडियो भी उपलब्ध कराएं। जनपद में बनाए जा रहे अमृत सरोवर के आसपास पौधे लगाए जाएं। पौधों में मुख्य रूप से बरगद, पीपल, आम, आंवला, बेल, सहजन आदि के पौधे लगाए जाएं।
15 से 20 हेक्टेयर तक के 5 व 6 स्थलों को चिह्नित कर पौधे लगाए जाएं, ताकि वह जंगल का रूप लें और पर्यावरण संतुलन में सहायक बनें। डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि पांच जून को हर ग्राम पंचायत में हरिशंकरी लगाने का कार्य किया जाएगा। हरिशंकरी में पीपल, बड़ व पाकड़ पौधे एक साथ लगाए जाते हैं। जनपद में जुलाई से चलाए जाने वाले पौधरोपण अभियान के तहत कुल लक्ष्य 65,58,790 है। 2022-23 में आवंटित लक्ष्यों में विभिन्न विभागों के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।