फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Moradabad teenager drowned in Ramganga river

Bijnor News: रामगंगा नदी में डूबा मुरादाबाद का किशोर

Mon, 05 Jun 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Moradabad teenager drowned in Ramganga river
नदी में डूबे युवक शिवांग का फाइल फोटो
---------- मुरादाबाद के लिए खास ---------
विज्ञापन

- दोस्तों के साथ कालागढ़ घूमने गया था ठाकुरद्वारा के गांव मानपुर का किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ घूमने आए युवकों में से एक किशोर रामगंगा नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई। रात में अधिकारियों के आदेश पर बांध से पानी की निकासी बंद कर दी गई, लेकिन किशोर का सुराग नहीं लगा। वहीं, पांच दिन पहले गांव बजावाला के पास रामगंगा पोषण नहर में डूबी 21 वर्षीय पारुल सैनी का अभी तक पता नहीं लग सका है।
कालागढ़ थाने के एसआई अनोखे लाल ने बताया कि मानपुर पतराम निकट ठाकुरद्वारा मानपुर मुरादाबाद निवासी संजय शर्मा का पुत्र शिवांग (17) नदी में डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है। नदी में पानी अधिक है, गोताखोर बुला लिए गए हैं। उधर, शिवांग के परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह परिवार के आदित्य, राहुल, धर्मेंद्र एवं सोनू कालागढ़ घूमने गए थे। शिवांग के नदी में डूबने की सूचना उसके साथियों से मिली। मौके पर पहुंचे सीओ भरत सोनकर ने रामगंगा बांध के अधिकारियों से पानी बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

रामगंगा बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि कालागढ़ बांध से बिजली उत्पादन के जरिए नदी में 5500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। नदी में किशोर के डूब जाने पर पुलिस प्रशासन की मांग पर उच्च अधिकारियों ने दो घंटे के लिए पानी बंद करने के आदेश दिए हैं। पानी बंद होने के कारण कालागढ़ से बिजली उत्पादन ग्रिड को नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed