{"_id":"6084608c8ebc3e592579056c","slug":"monitoring-of-corona-affected-panchayats-increased-bijnor-news-mrt5358866188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रभावित पंचायतों की निगरानी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रभावित पंचायतों की निगरानी बढ़ाई
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने कोरोना प्रभावित ग्राम पंचायतों में निगरानी बढ़ा दी है। विशेष सफाई अभियान में मोहल्लों की सफाई व सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। ग्राम निगरानी समितियों से जागरूकता अभियान में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने को कहा गया है। ब्लॉक कर्मचारियों की गांव में उपस्थिति की लोकेशन ली जा रही है।
जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। प्रशासन ने कोरोना का फैलाव रोकने के लिए पंचायतों में शनिवार व रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 24 अप्रैल को 230 ग्रामपंचायतों में सफाई अभियान चला है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि इनमें कुछ अधिक आबादी वाली पंचायत के साथ-साथ वे ग्राम पंचायत हैं, जहां कोरोना के मामले मिले हैं। जिला समन्वयक लव कुमार के अनुसार अगली 250 पंचायतों का सफाई अभियान के लिए चयन हो गया है। कोरोना प्रभावित मोहल्लों में सैनिटाइजेशन पर जोर है। नालियों में कीटनाशक दवाई हाइपोक्लोराइड का छिड़काव हो रहा है। जरूरतमंदों को मास्क भी दिए जा रहे हैं। डीपीआरओ ने मोबाइल द्वारा ग्रामीणों से सफाई की रैंडम जानकारी ली है। एडीओ व ग्राम पंचायत सचिव की गांवों में नेट से लोकेशन ली जा रही है। अभियान 25 अप्रैल को भी जारी रहेगा।