{"_id":"669acd26f5f0a81aab0106e4","slug":"money-not-given-saplings-not-even-planted-notice-to-highway-authority-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-127171-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रुपये दिए नहीं, पौधे भी नहीं लगवाए, राजमार्ग प्राधिकरण को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रुपये दिए नहीं, पौधे भी नहीं लगवाए, राजमार्ग प्राधिकरण को नोटिस
विज्ञापन
-वन विभाग ने प्राधिकरण को भेजा नोटिस, पेड़ लगवाओ, नहीं तो हम लगवा देंगे
- बैराज रोड से पेड़ काटे जा रहे हैं, बदले में पौधे नहीं लगाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एक ओर जहां पौधरोपण के लिए सभी विभागों को लक्ष्य दिया जा रहा है, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण काटे गए पेड़ के बदले भी पौधे नहीं लगा रहा है। बैराज रोड पर जो पेड़ काटे गए, राजमार्ग प्राधिकरण ने न तो उनके पैसे जमा किए और न ही खुद पौधे लगवाएं। उधर, वन विभाग ने राजमार्ग प्राधिकरण को इसके लिए नोटिस जारी कर दिया है।
अकेले बैराज रोड पर 4400 पेड़ काटे गए, जो सरकारी थे। इसके अलावा निजी पेड़ों की संख्या भी हजारों में है। उधर, इससे पहले कई हजार पेड़ नजीबाबाद मार्ग से भी काटे गए थे। वन अफसरों का कहना है कि इस बार राजमार्ग प्राधिकरण का नियम था कि वह दस गुना पौधे लगवाएंगे। अब पेड़ तो कट गए, लेकिन अभी तक काटे गए पेड़ों के बदले में पौधे नहीं लगवाए हैं। उधर, वन विभाग ने राजमार्ग प्राधिकरण को नोटिस भी जारी किया है। इसमें पौधे न लगाने के बारे में पूछा गया है।
खुद पौधे लगाने की तैयारी में वन विभाग
वन विभाग नेशनल हाईवे किनारे खुद पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है। नोटिस में दिए समय पर पौधे न लगाने पर वन विभाग स्वयं ही पौधे लगाएगा। वन अफसरों का कहना है कि हम पौधे लगाएंगे तो राजमार्ग प्राधिकरण से इसका खर्च भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
सड़कों के किनारे फलदार और छायादार पौधे लगाएंगे
वन विभाग ने सड़कों के किनारे 400-400 मीटर की दूरी पर एक ही किस्म के पौधे लगाने की तैयारी की है। इसे उस मार्ग पर 400 मीटर में नीम, आम, पिलखन जैसे पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा इसी तरह फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे।
राजमार्ग प्राधिकरण को नोटिस जारी किया है। उनकी ओर से अभी तक पौधे नहीं लगाए गए है। इस बारे में उनसे पूछा गया है। यदि वह जवाब नहीं देते तो स्वयं हाईवे किनारे पौधे लगाए जाएंगे। - अरुण कुमार सिंह, डीएफओ, बिजनौर