फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mohalla sealed after Kishore's corona positive exit

किशोर के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर मोहल्ला सील

Tue, 07 Jul 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mohalla sealed after Kishore's corona positive exit
अफजलगढ़ में नगर की कुंदन कालोनी में हॉटस्पॉट क्षेत्र को बल्लियॉ लगाकर किया सील व तैनात पुलिस। - फोटो : BIJNOR
किशोर के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर मोहल्ला सील
विज्ञापन

अफजलगढ़। क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। ब्लॉक क्षेत्र में एक और स्थान पर एक कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है, जिसमें 11 वर्षीय किशोर नगर की कुंदन कॉलोनी का रहने वाला है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रजनीश कुमार ने बताया कि शनिवार को अफजलगढ़ क्षेत्र में आए प्रवासियों सहित 118 लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। सोमवार की देर रात आई रिपोर्ट में किशोर के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि होने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है और उसके परिजनों को होम व संपर्क में आए अन्य लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जुलाई को किशोर अपने पिता के साथ मेरठ से नगर के मोहल्ला कुंदन कॉलोनी स्थित अपने घर पर आया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बल्लियां लगवाकर सील कर दिया गया है। साथ ही हॉट स्पॉट इलाके को सैनिटाइज कराने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed