{"_id":"653560c6bf216b60950f1a2f","slug":"modern-vending-zone-will-be-built-on-nahtaur-road-at-a-cost-of-rs-21-lakh-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-5846-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहटौर मार्ग पर 21 लाख की लागत से बनेगा माडर्न वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहटौर मार्ग पर 21 लाख की लागत से बनेगा माडर्न वेंडिंग जोन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर पालिका की ओर से नहटौर मार्ग स्थित सुमंगलम फार्म हाउस के सामने 21 लाख की लागत से टेंपो स्टैंड और माडर्न वेंडिंग जोन बनेगा। इससे चौराहों पर इधर उधर खड़े होने वाले टेंपो, ठेले और रेहड़ों आदि से निजात मिलेगी।
ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि डग्गामार वाहनों को चौराहे से हटाने, रेहड़ी ठेली से सामान बेचने वालों के लिए राहत प्रदान करने को प्रशासन ने प्लान तैयार किया था। बजट के अभाव के चलते योजना साकार नहीं हो पा रही थी। प्रशासन ने कार्य को अमली जामा पहनाने के लिए नगर पालिका को जिम्मेदारी दी। इसके चलते नहटौर मार्ग स्थित सुमंगलम फार्म हाउस के सामने खाली पड़ी भूमि को माडर्न वेंडिंग जोन के लिए चिन्हित कर कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।
बताया कि करीब 21 लाख रुपए की लागत से टेंपो स्टैंड और मॉडर्न वेंडिंग जोन तैयार किया जा रहा है। इसके बाद कोई भी डग्गामार वाहन नगीना चौराहे के आसपास खड़ा नहीं हो पाएगा। वाहन चालकों को व्यवस्थित ढंग से टेंपो स्टैंड से ही यात्रियों को बैठकर गंतव्य को रवाना होना होगा। साथ ही नगर में इधर-उधर रेहड़ी, ठेली लगाकर सामान बेचने वालों को भी मॉडर्न वेंडिंग जोन में ही खड़ा होना होगा।