मोबीन हसन को नियुक्त किया एकेडमी रिसोर्स पर्सन
नजीबाबाद। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की ओर से मोबीन हसन को एकेडमी रिसोर्स पर्सन नियुक्त गया है। शिक्षकों ने नजीबाबाद पहुंचने पर मोबीन हसन का स्वागत कर बधाई दी। मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्षता गठित चयन समिति द्वारा लखनऊ में लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में नजीबाबाद के शिक्षक मोबीन हसन ने 60 प्रतिशत अंकों के साथ एकेडमी रिसोर्स पर्सन नियुक्त किया गया। मोबीन हसन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। नजीबाबाद पहुंचने पर साथी शिक्षकों नौबहार सिंह, मुदास्सिर, नजर, मोहम्मद राहत, अश्वनी कुमार, मुकुल शर्मा, राजवीर सिंह, अमित त्यागी, अनुराग पांडेय, शुएब अंसारी, शमशाद आदि शामिल रहे।