फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLC election today, polling parties leave

Bijnor News: बिजनौर - एमएलसी का चुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Mon, 30 Jan 2023 03:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 30 Jan 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
MLC election today, polling parties leave
बिजनौर कलक्ट्रेट से बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक के चुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी।
- बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए 23 केंद्रों पर होगा मतदान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक का जिले में 23 मतदान केंद्रों पर चुनाव आज होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होना है। रविवार दोपहर डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह व एडीएम प्रशासन विनय कुमार की उपस्थिति में कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
जनपद में 23 मतदान केंद्रों पर कुल 36 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 30649 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट परिसर में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि मतदान के लिए मतदाता सूची में मतदाता का नाम होना आवश्यक है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 विकल्पों में से किसी एक विकल्प को पहचान पत्र के रूप में दिखा कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। डीएम ने मतदान कार्मिकों से कहा कि सभी निर्भीकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और मतदान प्रक्रिया को संपंन कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाली समय में मतदान निर्देशन पुस्तिका का ध्यानपूर्वक जरूर अध्ययन करें और जाने से पूर्व एक बार मतदान में प्रयोग होने वाली सामग्री को भी जांच लें। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि मतदान शुरू करने से पूर्व वीडियोग्राफी के साथ पोलिंग अभिकर्ताओं के सामने मतपेटी का प्रदर्शन कराएं। ताकि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रमाणित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल को दिए दिशा-निर्देश
पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिस फोर्स पुलिस लाइन में एकत्र हुई। जहां एसपी दिनेश सिंह और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने पुलिस फोर्स को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरी सतर्कता के साथ चुनाव ड्यूटी करनी है। बूथों के आस पास संदिग्ध लोगों को नहीं फटकने दिया जाए। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed