फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLAs insisted on going to Badrinath without a pass

बिजनौर: बिना पास के बद्रीनाथ जाने की जिद पर अड़े थे विधायक, निजी मुचलके पर छोड़ा

Mon, 04 May 2020 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLAs insisted on going to Badrinath without a pass
विधायक अमनमणि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

महाराजगंज के विधायक अमनमणि त्रिपाठी बिना पास के बद्रीनाथ जाने की जिद पर अड़े थे। विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के पितृ कार्य के लिए बद्रीनाथ जाने को निकले थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड में मुनि की रेती में पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बाद में निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद विधायक बिना पास के लॉक डाउन का उल्लंघन करने के लिए बिजनौर की सीमा में आ घुसे और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


महाराजगंज के विधायक अमनमणि त्रिपाठी अपने सभी छह साथियों के साथ बिना पास के लॉक डाउन में बद्रीनाथ जाने के लिए निकले थे। उन्हें गोचर में रोक लिया गया। पुलिस के मुताबिक विधायक अपने साथियों के साथ पुलिस से उलझ गए और पुलिस के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुनि की रेती थाने में विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहां निजी मुचकले पर उन्हें छोड़ दिया गया। सोमवार को विधायक वहां से वापस आ रहे थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले की पुलिस ने विधायक अमनमणि त्रिपाठी व उनके साथियों को दबोचने के लिए नजीबाबाद क्षेत्र में जाल बिछा दिया। नजीबाबाद क्षेत्र में प्रवेश करते ही विधायक को पुलिस ने दबोच लिया और उन्हें थाने ले आई। पुलिस को पहले ही पता चल गया था कि उत्तराखंड की ओर से विधायक अपने साथियों के साथ आ रहे हैं।


सूत्रों के मुताबिक विधायक अमनमणि त्रिपाठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पितृ कार्य करने के लिए बद्रीनाथ जाने की जिद पर अड़े थे। पर उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। यह बात उत्तराखंड के अफसरों ने यूपी के मुख्यमंत्री को बताई। तब जाकर नजीबाबाद में विधायक की घेराबंदी शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed