फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA proposed construction of embankment and bridge

Bijnor News: विधायक ने तटबंध और पुल निर्माण का प्रस्ताव कराया

Tue, 19 Sep 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
MLA proposed construction of embankment and bridge
- 3.70 करोड़ की लागत से बड़िया-जट्टीवाला पुल निर्माण का प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंरी
नजीबाबाद। सिखों की कार सेवा से बनाए गए बड़िया-जट्टीवाला पुल का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। विधायक तसलीम अहमद ने लोनिवि से पुल निर्माण और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से मालन नदी कटान रोकने के लिए तटबंध बनाने का प्रस्ताव कराया है।
विधायक हाजी तसलीम अहमद के प्रयास से लोनिवि ने 3.70 करोड़ रुपये की लागत से बड़िया जट्टीवाला पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। लोनिवि द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ विधायक ने जनहित में सिखों की कार सेवा से बनाए गए पुल के स्थान पर नया पुल बनवाने की पैरवी शुरू कर दी है। पहाड़ों पर हुई तेज वर्षा से मालन नदी ने हाल ही में कहर बरपाया था। जिससे पुल की दो बार एप्रोच टूटी, आसपास बड़े पैमाने पर भूमि का कटान हुआ।
विज्ञापन

- मालन नदी के कटान से मिलेगी राहत
बीरूवाला, मथुरापुर मोर, बड़िया क्षेत्र में मालन नदी की दिशा बदलने से कृषि भूमि कटान को जल्द राहत मिलेगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग अफजलगढ़ ने प्रभावित क्षेत्र में तटबंध बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया है। विधायक तसलीम अहमद ने बताया कि नदी की दिशा बदलने और उफान से बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा था। तटबंध बनते ही नदी के उफान से होने वाली तबाही को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed