फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mission rainbow began

मिशन इंद्रधनुष शुरू हुआ

Wed, 24 Feb 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mission rainbow began
मिशन इंद्रधनुष शुरू हुआ
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण से छूटे दो साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत प्रतिरक्षित करने के लिए मंगलवार को शुरुआत हो गई। इसके अलावा एक और दो मार्च को भी यह अभियान चलाया जाएगा। जिले में 3501 गर्भवती महिलाओं को आच्छादित कर पूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य है।
देश में लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कार्य प्रभावित हुआ था। मंगलवार को जनपद के सभी ब्लॉक में सघन मिशन इंद्रधनुष 3.0 की शुरुआत की गई। जिला महिला अस्पताल में कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय एवं सीएमओ विजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डीएम रमाकांत पांडेय ने स्वास्थ्य अफसरों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन की ओर से गर्भवती महिलाओं और दो साल तक बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। लॉकडाउन में यह कार्य रुक गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में 23 फरवरी, एक और दो मार्च को लॉकडाउन में छूटे दो साल तक के लगभग दस हजार आठ बच्चे और 3501 महिलाओं को प्रतिरक्षित किया जाना है। गर्भवती महिलाओं को पहला टीका गर्भधारण करने का पता चलने पर और दूसरा एक माह बाद लगाया जाता है। बच्चों को डीसीजी, वीसीजी, पैंटा वेलेंट, रोटा वायरस, पोलियो, निमोनिया आदि से बचाने के लिए प्रतिरक्षित किया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद, महिला सीएमएस प्रभा रानी, चिकित्साधिकारी जेपी सिंह, वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर राजीव कुमार, यूनीसेफ के डीएमसी प्रवीण सक्सेना, अजीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed