{"_id":"610984f58ebc3eba8a40f93d","slug":"missing-youth-from-bahraich-recovered-from-rehar-bijnor-news-mrt550328236","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच से लापता युवक रेहड़ से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच से लापता युवक रेहड़ से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच से लापता युवक रेहड़ से बरामद
रेहड़ (बिजनौर)। बहराइच जिले से लापता युवक की लोकेशन रेहड़ क्षेत्र में मिलने पर घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को ढू़ढ़ निकाला। वहीं कथित अपहृत ने अपहरण को झूठ बताते हुए गुस्से में घर छोड़ने की बात कही है।
रेहड़ पुलिस की सूचना पर मंगलवार को बहराइच पुलिस परिजनों के साथ रेहड़ आकर युवक को अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात साढ़े दस बजे सूचना मिली कि एक सिक्ख युवक का अपहरण कर भूतपुरी अल्हैपुर बॉर्डर से होते हुए काशीपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने अल्हैपुर बार्डर पर बैरिकेडिंग कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। तभी स्वाट टीम ने सूचना दी कि बस नंबर यूपी 81सीटी 4747 से अपहृत को ले जाया जा रहा है। पुलिस ने पीछा कर जसपुर उत्तराखंड में बाजार चौकी के पास बस को रोक युवक गुरविंदर को सकुशल बरामद कर लिया। उच्चधिकारियों व संबंधित थाने को भी बरामदगी की सूचना दे दी।
उधर थाने पर आकर गुरविंदर (20 वर्ष) ने बताया वह गांव मटेही थाना सुजौली जिला बहराइच का रहने वाला है। दो बहनों का वह अकेला भाई है। पापा मोबाइल पर ज्यादा बात करने तथा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए बार बार टोकते थे। उसने इसी वर्ष बारहवीं की परीक्षा पास की है तथा सोमवार को उसके पिता बलदेव उसे कोचिंग सेंटर मिहीपुरवा जाने के लिए चफ़रिया बाजार तिराहे पर बस में बैठाने के आए थे। पिता के जाने के बाद उनके बार बार डांटने पर नाराज घर छोड़कर जालंधर जाने का फैसला कर लिया। मीरापुर जिला मुज्जफरनगर पहुंचने पर उसे लगा कि वह गलत कर रहा है। जहां से वह दूसरी बस में बैठकर लौटने लगा।
विज्ञापन
वहीं रात तक घर नहीं पहुंचने पर उसके पिता ने थाना सुजौली में उसके अपहरण की तहरीर दे दी। रात दस बजे सर्विलांस पर लगे उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन बिजनौर में ट्रेस होने पर जिले भर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। जहां रात साढ़े दस बजे पुलिस ने उसे जसपुर उत्तराखंड से बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की सूचना पर मंगलवार को थाना सुजौली से सब इंस्पेक्टर कौसर अली, अवधेश द्विवेदी तथा उसके पिता बलदेव सिंह व ताऊ गुरनाम सिंह रेहड़ थाने पहुंचे तथा आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद गुरविंदर को अपने साथ ले गए। गुरविंदर के परिजनों के साथ जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।