{"_id":"658733a788abceb281094009","slug":"missing-himanshus-body-found-on-the-banks-of-kankhal-canal-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-16384-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुमशुदा हिमांशु का कनखल नहर के किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुमशुदा हिमांशु का कनखल नहर के किनारे मिला शव
विज्ञापन
बिजनौर, झालू। झालू के मोहल्ला रामलीला निवासी गुमशुदा युवक का हरिद्वार के थाना कनखल नहर के किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल नंबर शिनाख्त कर मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों में कोहराम मच गया और शव लेने हरिद्वार के लिए चले गए।
नगर के मोहल्ला रामलीला निवासी हिमांशु सैनी (21) पुत्र राजीव कुमार जम्मू-कश्मीर की किसी कंपनी में नौकरी करता था। वह दशहरा पर नौकरी छोड़कर घर आ गया। नगरवासियों के अनुसार करीब एक माह पूर्व वह हरिद्वार में रह रहे अपने जीजा के यहां नौकरी करने के लिए गया था। 13 दिसंबर को वह अपने जीजा से घर जाने के लिए कहकर निकला था। लेकिन युवक अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने हरिद्वार में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
युवक का शव कनखल में स्थित गंगा नहर के किनारे लोगों को पड़ा दिखाई दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल नंबर से कुछ लोगों से बात कर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और उसका शव लेने हरिद्वार चले गए। शव का दाह संस्कार देर शाम को गंगा बैराज पर किया गया।