फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Misdeed with a girl who makes bread in weddings

Bijnor News: शादियों में रोटी बनाने वाली युवती से दुष्कर्म

Wed, 07 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Misdeed with a girl who makes bread in weddings
शादियों में रोटी बनाने वाली युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

बिजनौर। शादी समारोह में रोटी बनाने वाली दलित युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ ही तंदूर लगाने वाले युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह शादियों में रोटी बनाने का काम करती है, चार दिसंबर को वह स्वाहेड़ी में स्थित बैंक्वेट हॉल में रोटी बनाने गई थी। इसी शादी में मंडावर के मोहल्ला शाह विलायत का रहने वाला अरशद पुत्र इसरार भी तंदूर पर काम कर रहा था। रात में देर होने पर आरोपी ने युवती को उसकी मां के पास छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर आरोपी ने कच्चे रास्ते की तरफ बाइक मोड़ दी और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed