{"_id":"65ca83076999771def0d6d4f","slug":"mining-mafia-took-away-soil-from-government-road-and-drain-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-119065-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सरकारी चकरोड और नाली की मिट्टी ले गए खनन माफिया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सरकारी चकरोड और नाली की मिट्टी ले गए खनन माफिया, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 13 Feb 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर थाना क्षेत्र के राणा नगला में खेत में किया गया मिट्टी का खनन
बिजनौर। सिर्फ दो खेत की मिट्टी उठाने की आड़ में जमकर अवैध खनन किया गया। आसपास के अन्य खेत से ही नहीं बल्कि चकरोड और सरकारी नाली की मिट्टी भी खनन माफिया उठा ले गए। गांव वालों की शिकायत पर जांच हुई तो अवैध खनन की परतें खुल गई। मामले में चार लोगों के लोगों के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरअसल गांव से मिट्टी का अवैध खनन कर शहर में विकसित हो रही कॉलोनियों में भराव किया गया था।
हल्दौर थाने में खान निरीक्षक शिवम कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव कान्हा नंगला के खेतों में खनन के मामले में सत्येंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी शाहपुर तिगरी मंझोला मुरादाबाद, पवन पुत्र रामकरण, हुकम सिंह पुत्र रामकरण और परमेंद्र कुमार पुत्र नरपाल निवासी कान्हा नगला रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि नवंबर 2023 में परवेंद्र कुमार ने अपने खेत से साधारण मिट्टी की निकासी के लिए एनओसी प्राप्त की थी। खेत से 16140 घन मीटर उठाने के लिए शर्तों के साथ एनओसी दी गई थी। गांव वालों की शिकायत के बाद जांच हुई तो सामने आया कि उक्त खेत से खनन माफिया सतेंद्र सिंह ने अपने साधनों से गाटा संख्या 53, 63, 65, 66 और 67 के अलावा चकरोड की गाटा संख्या 64 एवं सरकारी नाली की गाटा संख्या 55 एवं 58 से अवैध रूप से मिट़्टी उठाकर खनन किया है। गाटा संख्या 53 में मानक के विपरीत 2.10 मीटर गहराई तक मिट्टी उठाई गई है जबकि एक मीटर गहराई तक मिट्टी उठाने की एनओसी दी गई थी। ऐसे में 4246 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया गया है। साथ ही चकरोड की मिट्टी उठाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके अलावा गाटा संख्या 65, 66 और 67 से बिना अनुमति मिट्टी उठाकर अवैध खनन किया गया है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के शोर से भी नहीं टूटी पुलिस की नींद
गांव में अवैध खनन को लेकर गांव वालों ने लगातार शिकायत की। ग्रामीण गांव के खेतों से भरकर जाने वाले डंपरों का पीछा भी किया करते और बार बार पुलिस को खबर दी जाती। कई बार ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अफसरों से भी शिकायत की। मगर हल्दौर पुलिस की नींद नहीं टूटी और एनओसी की वजह से खनन को वैध बताती रही। दरअसल ग्रामीण अपने गांव की टूट रही सड़कों और खेतों के बिगड़ रहे स्वरुप को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे।
विज्ञापन
पूरे जिले में चल रहा है मिट्टी खनन का कारोबार
जिलेभर में कॉलोनियां विकसित हो रही है। इनमें भराव करने के लिए खेतों से मिट्टी उठाना पड़ता है। जिसके लिए किसानों के नाम पर एनओसी ली जाती है। मिट्टी भराव के इस कारोबार में मुरादाबाद का रहने वाला कारोबारी पूरी जड़ जमा चुका है। जिले में कहीं भी मिट्टी का भराव हो, उसी से संपर्क किया जाता है। इसके अलावा अन्य कोई भी मिट्टी का भराव या खनन नहीं कर सकता। उधर एनओसी उस किसान के नाम से ली जाती है, जिसके खेत से मिट्टी उठानी होती है। मिट्टी के कारोबारी मानक के विपरित खनन करके निकल जाते हैं जबकि कार्रवाई का दंश किसान को झेलना पड़ता है।