{"_id":"03059e81cd48ef84552595677dbb30c5","slug":"mining-mafia-hllabol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया के खिलाफ हल्लाबोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया के खिलाफ हल्लाबोल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारानगरगंज में सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद महात्मा विदुर की धरती पर
विज्ञापन
गंगा किनारे किए जा रहे अंधाधुंध खनन के विरोध में बृहस्पतिवार को
ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। ग्रामीणों ने भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र
सिंह के साथ खनन माफिया पर हमला बोल दिया।
ग्रामीणों ने खनन में लगी जेसीबी में जमकर तोड़फोड़ की और ट्रकों की हवा निकाल दी। ग्रामीणों ने खनन माफिया को जमकर दौड़ाया। एक ड्राइवर को ट्रक से उतारकर पिटाई की। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख वहां खड़े दर्जन भर खनन से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ माफिया भाग खड़े हुए। पुलिस को सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। महात्मा विदुर की कुटी के सामने भागीरथी के तट पर काफी दिनों से अवैध खनन दिन रात हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खनन माफिया द्वारा जेसीबी से गंगा किनारे बहुत गहरे-गहरे गड्ढे कर दिए जाने के कारण यहां कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले के आयोजन पर भी संकट के बादल उमड़ने लगे हैं।
इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सांसद कुंवर भारतेंद्र से की थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सांसद के नेतृत्व में गांव दारानगर गंज, फतेहपुरकलां, जीतपुरा आदि के ग्रामीण गंगा किनारे पहुंचे। ग्रामीणों को वहां तीन जेसीबी मशीन अवैध खनन करती मिलीं। रेत से भरे पांच ट्रक तथा दर्जनभर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। सांसद के साथ ग्रामीणों को आता देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग खड़े हुए। जेसीबी व ट्रक चालक भी भाग गए। एक चालक ने ट्रक सहित फरार होने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उसे किसी तरह दबोच लिया।
ग्रामीणों ने उसे ट्रक से खींचकर खूब पिटाई की। किसी तरह ड्राइवर ग्रामीणों से छूटकर भाग गया। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीनों में जमकर तोड़फोड़ की और ट्रकों की हवा भी निकाल दी। सांसद ने एसपी व डीएम को घटना के बारे में बताया, लेकिन घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। डेढ़ बजे सांसद अपने समर्थकों के साथ वहां से लौटे।