{"_id":"5f2af8a78ebc3e3d21298764","slug":"mills-paid-as-per-target-bijnor-news-mrt494817615","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलों ने किया लक्ष्य के अनुसार भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलों ने किया लक्ष्य के अनुसार भुगतान
विज्ञापन
मिलों ने किया लक्ष्य के अनुसार भुगतान
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय के चीनी मिल के गन्ना भुगतान के निर्देश का चीनी मिलों पर असर पड़ा है। मिलों ने इस बार लक्ष्य के अनुसार ही भुगतान किया है। चांदपुर चीनी मिल द्वारा कोई भुगतान न किए जाने के बावजूद मिलों ने अच्छा भुगतान किया है। इस सप्ताह के लिए भी मिलों को लक्ष्य दिया गया है।
चीनी मिलों को हर सप्ताह डीएम द्वारा गन्ना भुगतान का लक्ष्य दिया जा रहा है। डीएम द्वारा इसकी समीक्षा भी की जाती है और चीनी मिलों के साथ सख्ती भी की जाती है। पिछले सप्ताह मिलों को 70 करोड़ का गन्ना भुगतान करने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष मिलों ने 69.56 करोड़ का भुगतान किया है। धामपुर मिल ने 20 करोड़ के मुकाबले 22.21 करोड़, स्योहारा मिल ने दस के मुकाबले 10.92 करोड़, बिलाई मिल ने दस के सापेक्ष 12.41 करोड़, बहादरपुर चीनी मिल ने पांच के सापेक्ष 5.13 करोड़, बरकातपुर मिल ने दस के सापेक्ष 10.20 करोड़, बुंदकी मिल ने पांच के सापेक्ष 5.45 करोड़ तथा बिजनौर चीनी मिल ने पांच के सापेक्ष 3.21 करोड़ का भुगतान किया। चांदपुर मिल ने एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया। डीएम ने मिल के अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए लक्ष्य के अनुसार पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि मिलों से शत प्रतिशत भुगतान कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। चालू सप्ताह का शत प्रतिशत भुगतान कराने को कहा गया है।