{"_id":"62702603469ee76aae2b9359","slug":"mills-crushed-10-48-crore-quintals-of-sugarcane-bijnor-news-mrt587001217","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलों ने की 10.48 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलों ने की 10.48 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलों ने की 10.48 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई
बिजनौर। जनपद की सभी चीनी मिलों ने दो मई के दिन तक इस पेराई सत्र में करीब दो लाख क्विंटल अधिक गन्ने की पेराई कर दी है। अभी जिले की सभी नौ चीनी मिलों का संचालन जारी है। वर्तमान पेराई सत्र में सभी चीनी मिलों ने सोमवार दो मई तक 36018 करोड़ रुपये का दस करोड़ 48 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है।
जनपद में गन्ना मुख्य फसल है। यहां सवा दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हो रही है। जिले में गन्ना पेराई के लिए एक किसान सहकारी चीनी मिल स्नेह रोड नजीबाबाद के अलावा आठ निजी चीनी मिल संचालित हैं। अभी जिले की सभी चीनी मिलों का पेराई सत्र चल रहा है। गन्ना विभाग के अनुसार दो मई तक सभी चीनी मिलें 10 करोड़ 48 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। इस खरीदे गए गन्ने का मूल्य 36018 करोड़ रुपये है। गत पेराई सत्र में दस करोड़ 46 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की थी। जिसकी कीमत 33055 करोड़ रुपये थी। सभी चीनी मिलों का पेराई सत्र चालू है। कई चीनी मिलों का संचालन 15 मई के बाद तक पहुंचने की संभावना है।
चालू पेराई में जिले की चीनी मिलों ने गत पेराई सत्र से करीब दो लाख क्विंटल ज्यादा गन्ने की पेराई कर ली है। अभी सभी मिलों का पेराई सत्र चल रहा है। साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान समय से कराने के लिए चीनी मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है - यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी