{"_id":"632a0ba2156f433909230348","slug":"milk-got-spoiled-for-mothers-in-nrc-bijnor-news-mrt6061529118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी में माताओं के लिए आया दूध हुआ खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी में माताओं के लिए आया दूध हुआ खराब
विज्ञापन
बिजनौर। जिला अस्पताल की एनआरसी में दूध खराब होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को एनआरसी में पीड़ित बच्चों की मां के लिए आया दूध गर्म करते समय फट गया। जिसके बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।
मंगलवार को सुबह के समय नाश्ते के लिए एनआरसी में एक कंपनी का दूध आया था। पैकेट पर एक्सपायरी डेट 21 सितंबर थी। इसके बावजूद भी दूध गर्म करते समय फट गया। एनआरसी में तैनात स्टॉफ नर्स बबीता ने बताया कि एनआरसी में दिए सभी 17 पैकेट का दूध गर्म करते समय फट गया। इससे पहले दूध फटने का मामला वार्ड में आया था। वार्ड में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाला भी दूध फट गया था। इसके बाद अब यह दूसरा मामला सामने आया है। वहीं अभिहित अधिकरी पंकज कुमार ने बताया कि बंद पैकेट दूध सही तापमान में न होने की वजह से कभी-कभी फट जाता है। या फिर जिस बर्तन में दूध गर्म किया जा रहा हो, वह गंदा हो। दूध फटने में ये दो वजह ज्यादा सामने आती हैं।
ठेकेदार सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि पहली बार जिला अस्पताल से दूध फटने की शिकायत आई थी। इससे पहले दूध में कभी ऐसी शिकायत देखने को नहीं मिली है। जिसके बाद दोबारा दूध भेज दिया गया है। जिससे तीमारदारों के नाश्ते में कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
दूध फटने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी। दूध किन वजहों से फटा है। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ठेकेदार से भी इसके बारे में जानकारी ली जाएगी।.....डॉ. मनोज सैन, प्रभारी सीएमएस