फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Midday meal amount reached in students' accounts

विद्यार्थियों के खातों में पहुंची मिड डे मील की धनराशि

Thu, 25 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Midday meal amount reached in students' accounts
विद्यार्थियों के खातों में पहुंची मिड डे मील की धनराशि
विज्ञापन

बरुकी। मोहम्मदपुर देवमल विकासखंड के गांव बाकर नंगला स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की धनराशि उनके खाते में ट्रांसफर करा दी गई है। इस कार्य को करने वाला यह जिले का पहला गांव बन गया है।

कोविड-19 महामारी के कारण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में दिए जाने वाले मिड डे मील की धनराशि छात्रों के अभिभावकों के खाते में स्थानांतरित कराने का आदेश दिया है। मोहम्मदपुर देवमल विकासखंड के गांव बाकर नंगला स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की धनराशि उनके खाते में ट्रांसफर करा दी गई है। ग्राम पंचायत बाकर नंगला के ग्राम प्रधान शूरवीर सिंह ने बताया कि गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 53 छात्र-छात्राओं को 561 रुपये प्रति छात्र के अनुसार 29,733 रुपये तथा प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 63 छात्र-छात्राओं को 374 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से 23,562 रुपये की धनराशि ट्रांसफर कराई गई है। कुल 53,295 रुपये अभिभावकों के खातों में ट्रांसफर कराए गए हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकर नंगला बच्चों के खाते में भुगतान कराने वाला विकास खंड का पहला विद्यालय बन गया है। इस कार्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार, सहायक अध्यापक गंगाराम, आशीष कुमार ,अमित कुमार, शिक्षामित्र फिरोजा परवीन, राकेश कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed