{"_id":"5861627f4f1c1b2a41eebf88","slug":"mene-pit-kernel-car-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे मेंे गिरी कार, छह लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे मेंे गिरी कार, छह लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जसपुर मोड़ पर सडक किनारे गड्ढे में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में हाईवे पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में एक कार गड्ढे में गिर गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर सीएचसी में भर्ती कराया। कार में सवार लोग शादी समारोह में जा रहे थे। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना में जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
काशीपुर के मोहल्ला मदर कालोनी निवासी सुहेल, खालिद, जीशान, सावेज, सुहैन व दानिश समेत छह लोग वैगनार कार में सवार होकर नहटौर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी कार अफजलगढ़ में ढाबे के मोड़ पर पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। घटना से मौके पर कार में सवार लोगों ने चीखपुकार मचानी शुरू कर दी। दुर्घटना में कार में सवार सभी सवारियां घायल हो गईं। एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सीएचसी से गंभीर घायल खालिद, जीशान, सावेज को बाहर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस बाइक सवार की तलाश में लगी है। उधर कोतवाल राजकुमार शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी। घटना से सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।