फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Membership of 543 new members was canceled in verification

सत्यापन में जनपद में 543 नए सदस्य पाएं गए फर्जी

Tue, 08 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Membership of 543 new members was canceled in verification
सत्यापन में 543 बने नए सदस्यों की सदस्यता हुई निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। चालू गन्ना पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति के लिए जनपद की सभी सहकारी समितियों में 14,024 किसान नए सदस्य बने हैं। इन नए सदस्यों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। विभागीय अधिकारियों के सत्यापन में 543 बने नए सदस्य के कागजों का सही मिलान नहीं हुआ, जिस कारण समितियों ने नए सदस्यों की सदस्यता निरस्त कर दी है। बाकी के सत्यापन का कार्य चल रहा है।
जनपद में गन्ना आपूर्ति के लिए सभी किसान सहकारी गन्ना समितियों 3,91,573 गन्ना किसान पंजीकृत है। नया पेराई सत्र शुरू हो गया है। पेराई सत्र से पहले जमीन खरीदने, विरासत की जमीन आने पर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति के लिए गन्ना समितियों का सदस्य बनना पड़ता है। चालू पेराई सत्र के जिले जनपद में 14,024 नए गन्ना किसान गन्ना समितियों के सदस्य बने हैं। इन नए सदस्यों के भूलेख, आधार कार्ड, गाटा संख्या, गन्ना क्षेत्रफल आदि कागजों का समिति वार सत्यापन का कार्य चल रहा है। सत्यापन के बाद ही नए नामों से गन्ना आपूर्ति सट्टों का संचालन होगा। विभागीय अफसरों के अनुसार इसमें से 9,815 नए सदस्यों के कागजों, जमीन आदि दस्तावेजों का सत्यापन हो गया, जिसमें अभी तक हुए सत्यापन में 543 सदस्य के कागजों का मिलान नहीं हो पाया अर्थात गलत पाएं गए हैं, जिनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है। बाकी की जांच चल रही है।
विज्ञापन

- पुराने सदस्यों का भी हो रहा गाटावार मिलान
गन्ना सट्टों में फर्जीवाड़ा खत्म करने के लिए विभाग की ओर से गन्ना समितियों के पुराने सदस्यों की दर्ज भूमि का गाटावार मिलान का कार्य हो रहा है। डीसीओ के अनुसार स्मार्ट गन्ना किसान की वेबसाइट पर दर्ज भूमि का गाटावार मिलान का कार्य तेजी से चल रहा है। गाटावार संख्या दर्ज कृषि योग्य भूमि के आधार पर ही गन्ना सट्टे का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
जनपद में 14,024 नए सदस्य बने हैं, जिनका सत्यापन का कार्य चल रहा है। सत्यापन 543 सदस्यों के कागजों का मिलान नहीं हो पाया, जिससे यह निरस्त हो गए। सत्यापन के बाद ही नए सदस्यों का पर्ची सट्टा संचालन किया जाएगा।
- पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed