फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meeting with DM, demand for fair counting

डीएम से की मुलाकात, निष्पक्ष मतगणना की मांग

Wed, 09 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Meeting with DM, demand for fair counting
बिजनौर में डीएम से मिलने जाते गठबंधन के प्रत्याशी और कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
डीएम से की मुलाकात, निष्पक्ष मतगणना की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर गठबंधन के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की। इन्होंने निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराए जाने की मांग उठाई। प्रेसवार्ता करते हुए एग्जिट पोल को झूठा बताया। वेयर हाउस के पास टेंट लगाकर गठबंधन के कार्यकर्ता बुधवार को भी निगरानी करते नजर आए।

प्रदेश में जगह-जगह ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सपा ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सपा की ओर से बिजनौर में मतगणना को लेकर पूर्व एमपी जावेद अली को भेजा है। जावेद अली ने सभी प्रत्याशियों और सपा नेताओं के साथ एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की। इन्होंने निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराने की मांग की। इसके बाद प्रेस वार्ता कर पूर्व सांसद जावेद अली ने कहा की कुछ न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल के नाम पर झठे आंकड़े बताए जा रहे हैं। लोकतंत्र में यकीन रखने वाले लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैैं। कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। भाजपा लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए कोई भी साजिश रच सकती है। हमें मतगणना में गड़बड़ी की आशंका है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, नगीना विधायक मनोज पारस, डॉ. रमेश तोमर, डॉ. नीरज चौधरी, कमरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed