फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut: Three Teenagers Go Missing from Sardhana, One Withdraws ₹20,000 from Father's ATM

Meerut: सुबह टहलने निकले तीन किशोर लापता, एक ने पिता के एटीएम से निकाले 20 हजार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Wed, 29 Jul 2026 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jul 2026 02:11 PM IST
सार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली गांव से तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। इनमें से एक ने पिता के एटीएम कार्ड से 20 हजार निकाले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

 

विज्ञापन
Meerut: Three Teenagers Go Missing from Sardhana, One Withdraws ₹20,000 from Father's ATM
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कुशावली गांव से मंगलवार सुबह तीन किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने सरधना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कुशावली निवासी तेजपाल सिंह की तहरीर के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव के मयंक (17), रचित (14) और विकास सैनी (17) घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रबल हत्याकांड बिजनौर: 14 साल बाद सातों आरोपी दोषी, 31 जुलाई को तय होगी सजा, भावुक हुई बहन; कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लापता किशोर मयंक ने सुबह करीब सात बजे अपने पिता के एटीएम कार्ड से सरधना स्थित हनुमान मंदिर के पास लगे एटीएम से दो बार में ₹10-10 हजार, कुल ₹20 हजार निकाले थे। इसके बाद से उसका भी कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि किशोरों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, एटीएम के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed