फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Prabal Murder Case Verdict: All Seven Accused Convicted, Sent to Jail; Sentencing on July 31

प्रबल हत्याकांड बिजनौर: 14 साल बाद सातों आरोपी दोषी, 31 जुलाई को तय होगी सजा, भावुक हुई बहन; कही ये बात

Wed, 29 Jul 2026 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jul 2026 02:05 PM IST
सार

बिजनौर के 14 साल पुराने चर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में अदालत ने सभी सात आरोपियों को दोषी करार दिया। कोर्ट ने सभी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सजा पर फैसला 31 जुलाई को सुनाया जाएगा।

विज्ञापन
Bijnor Prabal Murder Case Verdict: All Seven Accused Convicted, Sent to Jail; Sentencing on July 31
कोर्ट परिसर में दोषी, मीडिया से बात करती प्रबल की बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में करीब 14 साल पुराने चर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सभी सात आरोपियों को दोषी करार दिया। दोष सिद्ध होने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को कोर्ट परिसर से ही पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने के आदेश दिए। अब इस मामले में सजा पर फैसला 31 जुलाई को सुनाया जाएगा।

विज्ञापन


यह मामला 19 दिसंबर 2012 का है। महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में प्रबल अग्रवाल के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने शव को गंगा में फेंक दिया था। यह मामला उस समय पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर बैराज से छोड़ा गया 1.45 लाख क्यूसेक पानी, हस्तिनापुर खादर के गांवों में बढ़ी चिंता, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में फैसला सुनाए जाने से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। अदालत परिसर में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुनवाई के बाद अदालत ने आशीष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, राहुल गुप्ता, निखिल, संजय गुप्ता और अनुज अग्रवाल के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध मानते हुए सभी को दोषी करार दिया।

फैसला सुनते ही पुलिस ने सभी दोषियों को अदालत से ही हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उन्हें जेल भेज दिया।

अब इस बहुचर्चित मामले में अदालत 31 जुलाई को दोषियों की सजा का ऐलान करेगी। पीड़ित पक्ष ने फैसले को न्याय की दिशा में अहम कदम बताया है, जबकि पूरे जिले की नजर अब सजा के फैसले पर टिकी हुई है।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए मृतक प्रबल की बहन भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं लेकिन जिस तरह से उनके इकलौते भाई की हत्या कर दी गई, उसके लिए फांसी की सजा भी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed