{"_id":"60d8c1b78ebc3ebf4950d8cb","slug":"medical-kit-distributed-to-asha-sangini-sisters-dhampur-news-mrt5447666173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा, संगिनी बहनों को मेडिकल किट बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा, संगिनी बहनों को मेडिकल किट बांटी
विज्ञापन
आशा, संगिनी बहनों को मेडिकल किट बांटी
धामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के शुरू होने की आशंका में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से चौकस हो गया है।
रविवार को पीएचसी में तीसरी लहर की आशंका के चलते क्षेत्र की आशा व संगिनी बहनों को कोरोना मेडिकल किटों का वितरण किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें धामपुर के विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पीएचसी प्रभारी डा. मनीषराज शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से न्याय पंचायत के सभी गांवों को मिलाकर एक एक कलस्टर बनाया गया है। कलस्टर के गांवों में टीमें जाकर 18 से 44 साल तक की उम्र के सभी लोगों को बगैर पंजीकरण के वैक्सीनेशन कर रहीं हैं। एक जुलाई से सभी के लिए सभी सेंटरों पर बगैर पंजीकरण के वैक्सीनेशन होने लगेगा। इस दौरान राघव शरण गोयल, सतमीत सिंह, विवेक कुमार, राहुल कुमार, मनीष चौहान रहे।