फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical College secured first position in the state in the Microbiology Quiz Competition.

Bijnor News: माइक्रोबायोलॉजी क्विज प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज ने प्रदेश में पाया पहला स्थान

Sun, 19 Jul 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Medical College secured first position in the state in the Microbiology Quiz Competition.
लखनऊ में आयोजित ​क्विज प्रतियोगिता में विजेता महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को सम्मानि
बिजनौर। लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) में आयोजित वार्षिक एमबीबीएस माइक्रोबायोलॉजी क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान पाया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सरकारी एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों की 38 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस, बैक्टीरियोलॉजी, सामान्य माइक्रोबायोलॉजी, वायरोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, संक्रमण नियंत्रण सहित अन्य प्रश्न पूछे गए। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज की छात्रा अविका जैन, समिया बेग, निष्ठा चौधरी ने शुरू से अंतिम चरण तक बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने एम्स, रायबरेली की टीम को 75 अंकों से मात दी। जबकि, प्रतियोगिता में तृतीय स्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की टीम ने पाया। विजेता टीम को संस्थान के डायरेक्टर सीएम सिंह एवं माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल ने सम्मानित किया। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा शर्मा, प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार पाहूजा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृति गुप्ता आदि ने प्रतियोगिता से पहले छात्राओं को निरंतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य डॉ. तुहीन वशिष्ठ ने कहा यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed